पीएम मोदी ने सुभाषितम् साझा किया
PM Modi Sanskrit Mantra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत का एक वैदिक मंत्र साझा किया. यह मंत्र प्रकृति के प्रमुख तत्वों वायु, सूर्य और वर्षा से जुड़े देवता से सुख, शांति और कल्याण की प्रार्थना करता है. पीएम मोदी ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के 36वें अध्याय के 10वें मंत्र को साझा करते हुए प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध की ओर ध्यान दिलाया.
प्रधानमंत्री ने लिखा, “शं नो वातः पवतां शं नस्तपतु सूर्यः। शं नः कनिक्रदद् देवः पर्जन्योऽभिवर्षतु॥” इस मंत्र का भावार्थ है कि वायु हमारे लिए सुखद, शुद्ध और कल्याणकारी होकर बहे. सूर्य का ताप भी जीवन के लिए अनुकूल रहे और पर्जन्य देव समय पर ऐसी वर्षा करें, जिससे धरती और मानव जीवन सुखी रहे.
शं नो वातः पवतां शं नस्तपतु सूर्यः।
शं नः कनिक्रदद् देवः पर्जन्योऽभिवर्षतु॥ pic.twitter.com/76Ihi3JKkU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2026
यह मंत्र वाजसनेयी संहिता यानी शुक्ल यजुर्वेद का हिस्सा है. इसे प्रकृति, मनुष्य और पूरे ब्रह्मांड के बीच संतुलन और कल्याण की भावना से जुड़ी प्रार्थना के रूप में देखा जाता है. वैदिक परंपरा में प्रकृति को जीवन का आधार माना गया है. हवा, धूप और पानी के बिना मानव जीवन और खेती की कल्पना मुश्किल है. यही वजह है कि मंत्र में इन प्राकृतिक शक्तियों से अनुकूल और कल्याणकारी बने रहने की कामना की गई है.
वायु जहां शुद्ध सांस और प्रकृति के चक्र के लिए जरूरी है, वहीं सूर्य ऊर्जा और पेड़-पौधों में प्रकाश संश्लेषण का आधार है. बारिश खेतों और जलस्रोतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. समय पर पर्याप्त वर्षा हो तो फसल अच्छी होती है और अकाल या भुखमरी जैसी स्थिति से बचाव होता है.
ये भी पढ़ें: ‘कैसे भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत…’ दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का पहला खौफनाक VIDEO
आज के दौर में जब मौसम में बदलाव और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां लगातार चर्चा में हैं, यह प्राचीन मंत्र प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने का संदेश भी देता है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…