प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया
World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार (5 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया. उनके साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद थे. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे.
सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुझे #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान शुरू कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. मैं देशवासियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं. ये आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा. इससे जुड़ी तस्वीर आप #Plant4Mother, #एक_पेड़_माँ_के_नाम के साथ जरूर साझा करें.’
स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को आयोजित किया गया था. इसके बाद हर साल 5 जून को दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने लगा. संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर इसकी शुरुआत हुई थी. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…