चुनाव

लोकसभा चुनाव में जीत मिलने पर World Leaders ने यूं दी PM Modi को बधाई, मेलोनी बोलीं- इटली भारत की दोस्ती और मजबूत करेंगे

India General Election Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को लगातार तीसरी बार जीत मिली है. इस जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. ऐसा हुआ तो वे जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे.

चुनाव में एनडीए की जीत पक्की होते ही नरेंद्र मोदी को दुनियाभर से बधाई संदेश मिलने लगे. दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावी नतीजों को न सिर्फ देश के लोग बल्कि पूरी दुनिया टकटकी लगाकर देख रही थी. यूरोप के लोकतांत्रिक देश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने भारत में हुए चुनावों की सहराना की है.

भारत-इटली मिलकर काम करेंगे: Giorgia Meloni

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ट्वीट कर लिखा, ‘पीएम मोदी को उनकी नई चुनावी जीत पर बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों तथा हमारे लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.’

नेपाल के पीएम प्रचंड ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने ट्वीट कर कहा, ‘लोकसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए की लगातार तीसरी बार चुनावी सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई. हम भारत के लोगों की उत्साही भागीदारी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्न हैं.’

भूटान के प्रधानमंत्री का संदेश

भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने कहा, ‘दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी जी और एनडीए को बधाई. जैसे-जैसे वे भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.’

श्रीलंका के नेता क्या बोले

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, ‘मैं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को उसकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दर्शाता है. निकटतम पड़ोसी के रूप में श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.’

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा, ‘भारत में भाजपा की जीत के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मेरे मित्र नरेंद्र मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. लोगों ने भारत की सेवा के लिए उनके विजन और समर्पण को स्वीकार किया है. मैं नई सरकार के साथ अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.’

श्रीलंका में विपक्ष के नेता ​सजित प्रेमदास ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को ऐतिहासिक जीत पर बधाई. हम भारत के लिए बड़े निर्णयों के एक नए अध्याय और भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ के एक और अध्याय से प्रेरित होने की आशा करते हैं.’

श्रीलंका के पूर्व मंत्री शरत फोंसेका ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने साबित कर दिया है कि लोगों को परिणाम देने वाले नेताओं पर भरोसा बना रहेगा. श्रीलंका और भारत के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि हम आपसी सफलता के लिए साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहे हैं.’

मालदीव के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा तथा भाजपा नीत एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई. मैं दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि और स्थिरता की खोज में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं.’

मॉरीशस के भारतीय मूल के PM ने दी बधाई

हिंद महासागर के द्वीपीय देश मॉरीशस के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ ने नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में जीत पर बधाई दी. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र ऐसे ही विकास करता रहेगा. मॉरीशस-भारत के संबंध हमेशा अमर रहें.’

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

13 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

14 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

38 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

49 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

53 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

1 hour ago