ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस और पीएम नरेंद्र मोदी.
Greece PM Kyriakos Mitsotakis Raisina Dialogue: ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. ग्रीस के प्रेसिडेंट आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहे रायसीना डायलाॅग के चीफ गेस्ट हैं. वे मंगलवार रात भारत पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया था.
रायसीना डायलाॅग में हिस्सा लेने के बाद मित्सोटाकिस मुंबई भी जाएंगे. उनके साथ ग्रीस के बिजनेसमैन भी भारत आए हैं. वहीं पीएम किरियाकोस आज सुबह पत्नी मारेवा के साथ राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उन्होंने प्रेसिडेंट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आना सौभाग्य की बात है. हमारे लिए रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है.
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस के पीएम के लिए लंच होस्ट करेंगे. इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे.
बता दें कि पीएम मोदी भी अगस्त 2023 में ग्रीस गए थे. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत हो रही है. आखिरी बार 2008 में ग्रीस का पीएम भारत आया था. इसके बाद पीएम मोदी 2023 में एथेंस गए थे. ग्रीस के अखबार एकाथिमिरनी के अनुसार पीएम मोदी 40 साल बाद एथेंस गए थे. यानी 40 साल पहले कोई भारतीय प्रधानमंत्री एथेंस पहुंचे थे.
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…