अपनी जीवनशैली में इन आदतों को अपनाकर टाल सकते हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा

Cancer Prevention Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थय का ख्याल नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है. उन्ही में से एक बीमारी ऐसी भी है जिससे दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है. हम बात कर रहे है कैंसर की कैंसर एक खतरनाक बीमारी है अगर इसका समय रहते इलजा नहीं कराया जाए तो इससे मौत का खतरा अधिक बना रहता है.

माना जाता है कि 50 साल की उम्र से पहले कैंसर होने की संभावना अधिक होती है. जहां कुछ कैंसर तेजी से बढ़ते है तो वहीं कुछ खास तरह के कैंसर को रोकना हमारे बस के बाहर होता है, लकिन ऐसे कई सारे कैंसर है जिनके खतरे को हम अपने जीवनशैली में सुधार लाकर इस खरते को कम कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

धूम्रपान से बचें

धूम्रपान न केवल फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण है, बल्कि मुंह और गले के कैंसर सहित 14 अन्य प्रकार के कैंसर से भी जुड़ा हुआ है. वैज्ञानिक के अनुसार, आज के समय में 10 में से 9 लोगों ने 25 साल की उम्र से पहले धूम्रपान करना शुरू कर दिया है. यदि आप कैंसर के खतरे से बचना चाहते हैं तो धूम्रपान न करें और यदि आपको धूम्रपान की आदत है तो आपको समय रहते छोड़ देना चाहिए.

एक्सरसाइज करें

अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर थोड़ी देर एक्सरसाइज करें इससे न सिर्फ वजन को मेनटेन रखा जा सकता है, बल्कि इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है. हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार जरूर कोई न कोई व्यायाम करें. एक्सरसाइज करने से हार्मोन लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें:आखिर क्या है Dermatomyositis, जिससे 19 साल की जूनियर दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की चली गई जान

शराब पीने से बचें

अधिक वजन और मोटापे के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. अधिक वजन वाले लोगों के लिए वजन कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है. आज के इस दौर में कई लोगों को शराब पीने की आदत हो गई है. शराब पीने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसी वजह से अगर आपको भी शराब पीने की आदत है तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए.

धूप से बचें

अगर आप स्किन कैंसर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए धूप से बचना बेहद जरूरी है. ऐसे में धूप में निकलते समय जरूरी सावधानियां बरतें. धूप का चश्मा पहनें, गर्म मौसम में जितना हो सके धूप से बच कर रहें. साथ ही साथ सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे स्किन कैंसर के होने की संभावना से कम किया जा सकता है.

डॉक्टर से लें सलाह

हालांकि ऐसा कोई उपाय नहीं है जो एक कैंसर से बचने की गारंटी दे सकता है, लेकिन अपने जीवनशैली में इन आदतों को अपनाने से आप अपने कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं. याद रखें कि जीवनशैली में छोटे बदलाव समय के साथ हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं. अपनी आदतों पर ध्यान दें साथ ही अगर आप कैंसर से जुड़ी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ईवी खरीदने से क्यों डर रहे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने बताई असली वजह

Supreme Court EV Remarks: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार्जिंग…

4 minutes ago

चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर: इस बिजनेसमैन ने किया ऐलान, फ्री में मिलेंगे फोन्स

चंडीगढ़ में 'राजा डी किंग' नामक शख्स द्वारा अनोखे 'आईफोन लंगर' का ऐलान किया गया…

7 minutes ago

ममता बनर्जी को किसने दिया डबल झटका? उपचुनाव से पहले ही बिखर गई दीदी की सेना!

Mamata Banerjee Setback: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दो दिनों में…

14 minutes ago

15 लाख की नौकरी छोड़ी, 30 लाख की बचत से खोला कैफे; अब बिजनेस में हो रहा नुकसान

Gen Z Cafe Business Story: दिल्ली की 21 वर्षीय युवती ने 15 लाख रुपये सालाना…

20 minutes ago

त्योहार से पहले बड़ी खुशखबरी! चीनी के दाम में भारी गिरावट, ₹65 से घटकर इतनी हुई 1 किलो की कीमत

Sugar Price Update: रिटेल बाजार में चीनी की कीमत करीब ₹65 से घटकर ₹58.50 प्रति…

26 minutes ago

ओपनएआई ने अपने एआई मॉडलों के छह अप्रत्याशित और चिंताजनक व्यवहारों का खुलासा किया

ओपनएआई ने एआई मॉडलों में छह चिंताजनक व्यवहारों का खुलासा किया है. इनमें गलतियों को…

31 minutes ago