देश

US में PM मोदी अमेरिकी कांग्रेस को 2 बार संबोधित कर रचेंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी की इस महीने प्रस्तावित अमेरिकी यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है. बता दें कि पीएम मोदी भारत के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानंत्री होंगे जो अमेरिकी कांग्रेस को 2 बार संबोधित करेंगे. इस बार पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. जून 2016 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

अमेरिका दौरे के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के निमंत्रण के लिए प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष कैविन मैक्कार्थी, सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर, सीनेट रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनेल और प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज को धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट में पीएम ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच परस्पर मजबूत संबंधों और वैश्विक शांति एवं समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है.

पीएम मोदी ने कहा बैठक को संबोधित करने के लिए उत्सुक

पीएम मोदी ने कहा, ‘कैविन मैक्कार्थी, मिच मैककॉनेल, चक शूमर और हकीम जेफरीज को इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद. मैं इसे स्वीकार करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘हमें अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच परस्पर मजबूत संबंधों और वैश्विक शांति एवं समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है.’

22 जून को पीएम की अमेरिका यात्रा

राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा.
जून 2016 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

ये भारतीय पीएम कर चुके हैं सत्र को संबोधित

बात करें अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री की तो वह राजीव गांधी थे जिन्होंने 13 जून 1985 को इस सभा को संबोधित किया था. पी वी नरसिंह राव ने 18 मई 1994 को तो अटल बिहारी वाजपेयी ने 14 सितंबर 2000 को और मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को सत्र को संबोधित किया था.

इसे भी पढ़ें: Jajpur Accident: बालासोर के बाद ओडिशा के जाजपुर में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

विश्व स्तर पर इन देशों के प्रधानमंत्री रहे आगे

वहीं अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कांग्रेस को तीन-तीन बार संबोधित किया. चर्चिल ने 1941, 1943 और 1952 में तो नेतन्याहू ने 1996, 2011 और 2015 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने भी दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया था.

Rohit Rai

Recent Posts

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

4 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

12 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

17 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

33 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

35 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

38 minutes ago