देश

Jajpur Accident: बालासोर के बाद ओडिशा के जाजपुर में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

Jajpur Accident: बालासोर दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ओडिशा के जाजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, मारे गए सभी लोगों की पहचान ट्रैक मरम्मत कार्य में शामिल मजदूरों के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, सभी मजदूर लूप लाइन पर काम कर रहे थे. इलाके में आंधी तूफान आने के बाद पास में खड़ी मालगाड़ी के नीचे सभी मजदूरों ने शरण ली. अचानक मालगाड़ी चल पड़ी, जिसके चपेट में आने के बाद इन मजदूरों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘इकबाल’ को नहीं ‘सावरकर’ को पढ़ेंगे छात्र, एकेडमिक काउंसिल के निर्णय को 123 रिटायर्ड अधिकारियों का समर्थन

6 मजदूरों की तुरंत हो गई मौत

बता दें कि घटना शाम 5 बजे के करीब की है. छह मजदूरों की तुरंत मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़ित को तत्काल चिकित्सा के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने एक बयान में कहा, “रेलवे के काम के लिए एक ठेकेदार द्वारा रखे गए कुछ ठेका मजदूरों ने जाजपुर के ओंजर रोड के पास तेज हवा और बारिश से बचने के लिए शरण ली थी. बताते चलें कि यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के पांच दिन बाद हुई है, जिसमें 288 लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक लोग घायल भी हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

14 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

30 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

45 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

47 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago