देश

पीएम मोदी आज करेंगे ‘नमो भारत’ कॉर‍िडोर के दिल्ली रूट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी रविवार सुबह 11 बजे हिंडन पहुंचेंगे. इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं.

तीसरे चरण का होगा उद्घाटन

पुलिस प्रशासन के अनुसार, सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान हिंडन एयरबेस पर उतरेगा. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग द्वारा साहिबाबाद रैपिडएक्स नमो भारत स्टेशन पर जाएंगे. जहां तीसरे चरण का उद्घाटन किया जाएगा.

पीएम ट्रेन में कर सकते हैं सफर

पीएम मोदी साहिबाबाद से आनंद विहार (दिल्ली) तक नमो भारत ट्रेन में सफर भी करेंगे. हालांकि, अगर मौसम खराब रहा तो दिल्ली से साहिबाबाद तक सड़क मार्ग का विकल्प भी रखा गया है, जिसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

दौरे को देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक रूट डायवर्जन की एडवायजरी जारी की है. मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार के बीच सभी तरह के वाहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा मोहननगर से यूपी गेट के बीच भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा

बता दें कि फिलहाल साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा यात्रियों के लिए ऑपरेशनल है. इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, इसमें कुल 11 स्टेशन होंगे.

यह भी पढ़ें- Delhi: PM मोदी 5 जनवरी को करेंगे 12,200 करोड़ से ज्यादा लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

उद्घाटन के बाद रव‍िवार शाम 5 बजे से नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी. दिल्ली से मेरठ की दिशा में पहले परिचालित स्टेशन, न्यू अशोक नगर स्टेशन, से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है. इस सेक्शन पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब नमो भारत ट्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

18 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

39 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

39 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

39 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

45 minutes ago