यूटिलिटी

देश का हर घर बनेगा लखपति, SBI ने लॉन्च की 2 धांसू स्कीम, दोनों में होगा तगड़ा मुनाफा, जानिए नई योजना के बारे में

SBI New Deposit Schemes: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कोई न कोई स्कीम चलाता रहता है. इस बीच एसबीआई एक बार फिर अपने ग्राहकों को बड़ा मुनाफा दोने के लिए दो नई स्कीम की शुरुआत की है. यह दोनों योजनाएं ग्राहकों को तगड़ा ब्याज देंगे और कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त कराएंगे. SBI की ये दोनो योजना का नाम ‘हर घर लखपति आरडी योजना’ और दूसरा ‘एसबीआई पैट्रन्स एफडी योजना’ है. ऐसे में अगर आप भी SBI के ग्राहक हैं तो आप भी इन दो स्कीम में निवेश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं दोनों स्कीम के बारे में डिटेल से.

SBI का हर घर लखपति स्कीम

एसबीआई का हर घर लखपति स्कीम एक पहले से तय रकम वाली रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है. इस स्कीम में ग्राहक 1 लाख रुपये या उसके मल्टीपल में पैसे जमा कर सकते हैं. SBI के अनुसार यह योजना वित्तिय लक्ष्यों को हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाती है. यह ग्राहकों को प्रभावी ढंग से बचत करने में भी मदद करती है. इतना ही नहीं इस स्कीम में बच्चे भी निवेश कर सकते हैं. इससे कम उम्र में ही बचत करने की आदत को बढ़ावा मिलेगा.

SBI पैट्रन्स एफडी स्कीम

एसबीआई पैट्रन्स एफडी स्कीम 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार कि गई एक स्पेशल फिक्सड डिपॉजिट योजना है. नई SBI योजना कई सीनियर सिटीजन्स के बैंक के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई ब्याज दरें प्रदान करती है. बैंक ने अपने बयान में कहा कि एसबीआई पैट्रन मौजूदा और नए एफडी निवेशकों दोनों के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: EPFO ने लागू की केंद्रीय पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS), 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

सीनियर सिटीजन के लिए एफडी रेट

  • 7 दिन से 45 दिन 4.00 प्रतिशत है.
  • इसके साथ ही 46 दिन से 179 दिन के लिए 6.00 प्रतिशक है.
  • वहीं 180 दिन से 210 दिन यानी 6.75 प्रतिशत है.
  • इसके अलावा 211 दिन से 1 वर्ष से कम के लिए 7 प्रतिशत है.
  • 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम 7.30 प्रतिशत है.
  • 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.50 प्रतिशत है.
  • 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम के लिए 7.25 प्रतिशत है.
  • 5 वर्ष से 10 वर्ष से कम के लिए 7 प्रतिशत है.

सीनियर सिटीजंस के लिए आरडी रेट्स

  • 1 वर्ष- 1 वर्ष 364 दिन 6.80 प्रतिशत से 7.30 प्रतिशत है
  • 2 वर्ष- 2 वर्ष 364 दिन 7.00 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत है.
  • 3 वर्ष- 4 वर्ष 364 दिन 6.50 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत है.
  • 5 वर्ष- 10 वर्ष 6.50 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

5 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

5 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

5 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

11 minutes ago

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

33 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

34 minutes ago