खेल

29 जून : दो अलग-अलग साल, दो बड़े टूर्नामेंट! भारत के लिए बेहद खास यह ‘रविवार’

भारतीय खेल जगत में ’29 June’ का दिन बेहद खास रहा है. इस दिन भारत ने एक नहीं, बल्कि दो बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए थे. इनमें से एक टूर्नामेंट ‘चेस’ का था, जबकि दूसरा टूर्नामेंट ‘बैडमिंटन’ से जुड़ा था.

संयोग की बात यह है कि इन दोनों ही दिन ‘रविवार’ था और इस साल भी 29 जून रविवार को है.

29 जून 2014 को भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने ‘आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया था.

साइना नेहवाल ने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-18, 21-11 से सीधे सेटों में शिकस्त दी थी.

साइना का चमकता करियार और ओलंपिक सफर

17 मार्च 1990 को हिसार (हरियाणा) में जन्मीं इस शटलर ने साल 2016 में एक बार फिर इस टाइटल को जीता. उस समय उनके सामने चीन की सुन यू थीं, जिन्हें साइना ने 11–21, 21–14, 21–19 से परास्त किया था.

साइना नेहवाल ने साल 2008, 2012 और 2016 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें साल 2009 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’, साल 2016 में ‘पद्म श्री’, जबकि साल 2016 में ‘पद्म भूषण’ से नवाजा जा चुका है.

साइना से पहले विश्वनाथन आनंद ’29 जून’ को भारतीय खेल जगत के लिए ‘ऐतिहासिक’ बना चुके थे. साल 1997 में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर ने फ्रैंकफर्ट में आयोजित ‘फ्रैंकफर्ट शतरंज क्लासिक’ में यह टूर्नामेंट जीता था.

29 जून का क्या है चेस से कनेक्शन?

11 दिसंबर 1969 को मयिलादुथुराई (तमिलनाडु) में जन्मे विश्वनाथन आनंद जब महज छह साल के थे, तो उनकी मां ने ‘शतरंज’ से उन्हें परिचित कराया.

चेन्नई के डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विश्वनाथन आनंद ने चेन्नई के ही लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की.

29 जून 1997 को विश्वनाथन आनंद ने फ्रैंकफर्ट शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में गैरी कसपरोव और अनातोली कारपोव को हराकर यह टूर्नामेंट जीत लिया.

विश्वनाथन आनंद ने जिन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ जीत दर्ज की, वह उस वक्त के दिग्गज चेस खिलाड़ियों में शुमार थे.

बता दें कि विश्वनाथन साल 1985 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ और साल 1988 में ‘पद्म श्री’ मिला. इसके अलावा, आनंद को पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान भी मिल चुका है.

ये भी पढ़ें- “बेबी बॉस” वैभव सूर्यवंशी का विराट अंदाज, नंबर 18 की जर्सी पहनकर उड़ाए इंग्लैंड के होश!

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

14 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

16 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

55 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

1 hour ago