देश

पापुआ न्यू गिनी देश का दौरा करेंगे PM मोदी, जानिए क्यों भारत के लिए जरूरी है FIPIC शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारापे के साथ इंडो-पेसिफिक आईजलैंड कोऑपरेशन ( FIPIC) के तीसरे शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. 22 मई को प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करने वाले हैं. इस राष्ट्र में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं. उनकी यात्रा की शुरुआत जापान में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से होगी. इसके बाद वह पापुआ न्यू गिनी का दौरा करेंगे और आखिर में ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे.

गौरतलब है कि पिछला FIPIC शिखर मम्मेलन, 21 अगस्त 2015 को जयपुर में हुआ था, जिसमें सभी 14 पेसिफिक द्वीप के देशों ने हिस्सा लिया. दो FIPIC शिखर सम्मेलनों के दौरान भारत ने भारी चुनौतियों का सामना और अपने लोगों के जीवन में गुणात्मक विकास के लिए संघर्षरत PIC देशों को हर संभव मदद देने का ऐलान किया था. इसी क्रम में PICs (14 पेसिफिक देश) के लिए एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई, जिसने FIPIC का आकार लिया.

FIPIC शिखर सम्मेलान की मेजबानी की थी

पीएम मोदी ने 19 नंवबर 2014 को अपने फिजी के ऐतिहासिक यात्रा के दौरान सुआ में पहले FIPIC शिखर सम्मेलान की मेजबानी की थी. इसमें 14 PICs देश- फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालू, किरीबाती, समोआ, वनुआतू, नीयू, फेडरेटेड स्टे्स ऑफ माइक्रोनेशिया, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आईलैंड, कुक आईलैंड, पलाऊ, नौरू और सोलोमोन आईलैंड शामिल हुए थे.

PICs के साथ भारत की साझेदार मुख्य रूप से विकास के लिए है. जिसमें मुख्य सहयोग क्षणता निर्माण के क्षेत्र में है. इनमें प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, अनुदान और ऋण सहयोग शामिल है. इसके अलावा सामुदायिक विकास परियोजना भी एक बड़ी पहल है.

PICs के आर्थिक व सामाजिक प्रगति के लिए भारत ने विकासात्मक साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाया है. सामुदायिक विकास परियोजनाओं को सबसे पहले क्रम में लागू किया गया है, जैसे सौर विद्युत ऊर्जा, कृषि उपकरणों की आपूर्ति, कम्प्यूटर, स्कूलों के लिए एलईडी बल्ब, सिलाई मशीन, डायलिसिस मशीन, पोर्टेबल आरा मशीन, नाव, पिक-अप ट्रक, गाड़ियां, समुद्र में कुओं की खुदाई और कोयला फर्म आदि शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

44 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago