देश

कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट – गुलमर्ग कई दशकों में पहली बार एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए तैयार है. गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों ने कहा है कि प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल जी20 कार्यक्रम के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.

भारत की अध्यक्षता में तीसरी G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 22 से 24 मई तक कश्मीर घाटी में हो रही है. जबकि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चर्चा श्रीनगर में होगी. विदेशी प्रतिनिधियों को 23 मई को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट के दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर भी ले जाया जाएगा.

गुलमर्ग का कायाकल्प

गुलमर्ग इलाके का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है. नगर निगम अध्यक्ष अब्दुल करीम डार ने कहा कि सड़कों की मरम्मत, फुटपाथ, सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सड़कों पर रोशनी का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़कों को सजाया जा रहा है, होर्डिंग लगाए गए हैं. गुलमर्ग में स्वागत बोर्ड और साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं. डार ने कहा कि श्रीनगर से गुलमर्ग और नरबल-गुलमर्ग तक सड़क के किनारे दीवार चित्रों के साथ क्षेत्र को नया रूप दिया जा रहा है.

केबल कार का टिकट एक करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका

गुलमर्ग को G20 बैठक के स्थल के रूप में घोषित किए जाने के बाद, अप्रैल के महीने में ही इस पर्यटन स्थल में भारी भीड़ देखी गई. अधिकारियों ने कहा कि गोंडोला केबल कार के टिकटों की बिक्री पहली बार एक करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई, जो आमतौर पर 40,000 रुपये के आसपास हुआ करती थी. उपायुक्त बारामूला के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि गुलमर्ग आगामी जी20 बैठक के लिए प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार है. सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

ये भी पढ़ें- Cannes Film Festival: फिल्म फेस्टिवल में डांसर Sapna Choudhary करेंगी डेब्यू, रेड कार्पेट पर फैशन का बिखेरेंगी जलवा

गुलमर्ग एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है. इसके अलावा यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो स्कीइंग के लिए जाना जाता है. यह शहर पश्चिमी हिमालय की पीर पंजाल रेंज में गुलमर्ग वन्यजीव अभयारण्य की सीमा के भीतर स्थित है.

Dimple Yadav

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

25 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago