भारत की विदेश नीति को ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान देने वाले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने न केवल उनके लंबे जीवन की कामना की, बल्कि देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा की भी जमकर तारीफ की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स हैंडल से डॉ. एस. जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘डॉ. एस. जयशंकर जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ उन्होंने एक जाने-माने डिप्लोमैट के तौर पर देश की सेवा की है और अब भारत की विदेश नीति और दुनिया के साथ संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
पीएम मोदी ने पोस्ट के आखिर में उनके लंबे उम्र की कामना करते हुए लिखा, ‘मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’
9 जनवरी 1955 को जन्मे डॉ. एस. जयशंकर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. राजनीति में आने से पहले वे एक मंझे हुए राजनयिक रहे हैं और चीन व अमेरिका जैसे देशों में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 2019 में जब उन्हें सीधे विदेश मंत्री बनाया गया, तो कई लोग हैरान थे, लेकिन अपनी बेबाक बयानबाजी और ‘नेशन फर्स्ट’ वाली नीति से उन्होंने जल्द ही सबको अपना मुरीद बना लिया.
ये भी पढ़ें: प्रवासी भारतीय हैं देश के असली ब्रांड एंबेसडर”; प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…