Bharat Express DD Free Dish

प्रवासी भारतीय हैं देश के असली ब्रांड एंबेसडर; प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों को बधाई दी है. पीएम ने उन्हें भारत का ‘राष्ट्रदूत’ बताते हुए कहा कि वे भारत और वैश्विक समुदाय के बीच एक अटूट कड़ी की तरह काम कर रहे हैं.

PM Modi on Pravasi Bharatiya Divas

आज यानी 9 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस है. इस मौके पर दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर प्रवासी भारतीयों को भारत का सच्चा ‘राष्ट्रदूत’ कहकर संबोधित किया.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय डायस्पोरा भारत और दुनिया के बीच एक मजबूत पुल बना हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि वे (भारतीय) जहां भी गए, उन्होंने वहां के समाजों को समृद्ध किया और साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे.”

पीएम मोदी ने ये बी कहा, ‘ मैं अक्सर कहता हूं कि हमारा डायस्पोरा हमारे राष्ट्रदूत हैं, जिन्होंने भारत की संस्कृति को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया है. हमारी सरकार ने हमारे डायस्पोरा को भारत के और करीब लाने के लिए कई कदम उठाए हैं.’

क्यों खास है 9 जनवरी का दिन?

हर साल 9 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह तारीख बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि इसी दिन साल 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे. गांधीजी को भारत का सबसे बड़ा ‘प्रवासी’ माना जाता है, जिन्होंने अपनी विदेशी यात्रा के अनुभवों का इस्तेमाल कर देश की आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी.

आज के दौर में यह दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे करोड़ों भारतीयों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है. चाहे वह तकनीक का क्षेत्र हो, चिकित्सा हो या राजनीति, भारतीयों ने हर जगह अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है. सरकार इस दिन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ अपने संबंधों को और गहरा करती है, ताकि वे भारत की प्रगति की यात्रा में सक्रिय भागीदार बन सकें.

ये भी पढ़े: मैक्रों का भारत दौरा: AI की दुनिया में साथ कदम बढ़ाएंगे भारत और फ्रांस, रणनीतिक साझेदारी पर भी लगेगी मुहर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read