Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को दी जन्मदिन की बधाई, कूटनीति में उनके योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. पीएम ने जयशंकर को एक कुशल डिप्लोमैट बताते हुए भारतीय विदेश नीति को दुनिया भर में मजबूत करने के लिए उनके योगदान की सराहना की.

PM Modi wished External Affairs Minister S. Jaishankar

भारत की विदेश नीति को ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान देने वाले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar)  आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने न केवल उनके लंबे जीवन की कामना की, बल्कि देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा की भी जमकर तारीफ की है.

भारत की विदेश नीति में अहम भूमिका- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स हैंडल से डॉ. एस. जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘डॉ. एस. जयशंकर जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ उन्होंने एक जाने-माने डिप्लोमैट के तौर पर देश की सेवा की है और अब भारत की विदेश नीति और दुनिया के साथ संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

पीएम मोदी ने पोस्ट के आखिर में उनके लंबे उम्र की कामना करते हुए लिखा, ‘मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’

डिप्लोमैट से विदेश मंत्री तक का सफर

9 जनवरी 1955 को जन्मे डॉ. एस. जयशंकर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. राजनीति में आने से पहले वे एक मंझे हुए राजनयिक रहे हैं और चीन व अमेरिका जैसे देशों में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 2019 में जब उन्हें सीधे विदेश मंत्री बनाया गया, तो कई लोग हैरान थे, लेकिन अपनी बेबाक बयानबाजी और ‘नेशन फर्स्ट’ वाली नीति से उन्होंने जल्द ही सबको अपना मुरीद बना लिया.

ये भी पढ़ें: प्रवासी भारतीय हैं देश के असली ब्रांड एंबेसडर”; प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read