देश

PM मोदी ने हिमाचल में पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज  मतदान किया जा रहा है. प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे.   8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगे.

साथ ही PM नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से शनिवार को आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह के साथ ‘लोकतंत्र के पर्व’ में हिस्सा लें और विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करें. पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा ,हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है.

देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं.

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज शनिवार को एक चरण में मतदान हो रहा है. राज्य में फिलहाल BJP की सरकार है और मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

15 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

39 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago