Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महानवमी पर पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री से मांगी ‘लक्ष्य-सिद्धि’, दिग्गजों ने भी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की और संस्कृत श्लोक के जरिए आशीर्वाद मांगा. सीएम योगी और शिवराज सिंह चौहान ने भी देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

PM Modi Maha Navami tweet

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज अपने शिखर पर है. देशभर में आज महानवमी की धूम है और हर तरफ मां सिद्धिदात्री की जय-जयकार हो रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के नौवें स्वरूप को नमन करते हुए सभी देशवासियों के लिए मंगलकामना की है. पीएम ने मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की है कि वे अपने सभी भक्तों को उनके जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने यानी ‘लक्ष्य-सिद्धि’ का आशीर्वाद प्रदान करें.

पीएम मोदी ने साझा किया ‘संस्कृत सुभाषितम्’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए जनता से अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने एक विशेष संस्कृत श्लोक पोस्ट किया,”सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि. सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥”

इसका अर्थ बेहद गहरा और कल्याणकारी है. पीएम ने समझाया कि सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, असुर और स्वयं देवता भी जिनकी पूजा करते हैं, वे सिद्धियां देने वाली माता सिद्धिदात्री हम सबका कल्याण करें. पीएम की इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और माता के जयकारों के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शिवराज सिंह और सीएम योगी ने भी मांगा लोक-कल्याण का वरदान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस अवसर पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा की वर्षा हर भक्त पर होती रहे और हर घर-आंगन सुख-समृद्धि और सौभाग्य के फूलों से महकता रहे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री से चराचर जगत के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि अष्ट सिद्धि और नौ निधियों की प्रदाता मां सबकी झोली खुशियों और आरोग्यता से भर दें.

दिल्ली से राजस्थान तक भक्ति का माहौल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां के स्वरूप की महिमा बताते हुए कहा कि यह वही स्वरूप है जिसने भगवान शिव को भी पूर्णता प्रदान की थी. उन्होंने दिल्लीवासियों की खुशहाली के लिए मां से सामर्थ्य और अटूट निष्ठा का वरदान मांगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों को नवमी की बधाई देते हुए शक्ति और बुद्धि की प्रार्थना की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई अन्य दिग्गजों ने भी इस महापर्व पर देश की समृद्धि के लिए माता के चरणों में शीश नवाया.

ये भी पढ़ें: मार्च की विदाई पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, दिल्ली से बिहार तक 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest