Bharat Express DD Free Dish

छोड़ें बारामती का मैदान…; क्या है कांग्रेस की जिद के आगे शरद गुट की दुहाई? सुनेत्रा पवार के लिए जुटा परिवार

Baramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारने पर राजनीति तेज हो गई है. सुप्रिया सुले और रोहित पवार ने कांग्रेस से दिवंगत अजित पवार के सम्मान में चुनाव निर्विरोध होने देने की भावुक अपील की है. पढ़ें पूरी खबर

Baramati Bypoll 2026

Baramati Bypoll 2026: महाराष्ट्र की सियासत में बारामती विधानसभा उपचुनाव इस वक्त चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. दिवंगत अजित पवार की पत्नी और सूबे की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को एनसीपी ने इस हाई-प्रोफाइल सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. एक तरफ सत्तारूढ़ गठबंधन और पवार परिवार चाहता है कि यह चुनाव निर्विरोध हो, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारकर इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है.

अब सुनेत्रा पवार के समर्थन में शरद पवार की पार्टी (NCP-SP) भी खुलकर आगे आ गई है और कांग्रेस को ‘अजित दादा’ के पुराने रिश्तों की दुहाई दे रही है. आइये जाने किसने क्या कहा है?

शरद पवार गुट की भावुक अपील (Unopposed Election Baramati)

बारामती उपचुनाव को लेकर एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने पोस्ट कर लिखा कि बारामती असेंबली उपचुनाव बिना किसी मुकाबले के होना राज्य के हर उस इंसान की इच्छा है जो अजित दादा को प्यार करता है, और बारामती के सभी लोगों की भी. अजित दादा का ज़्यादातर पॉलिटिकल करियर कांग्रेस में और बाद में कांग्रेस के साथ बीता. इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस के हर लीडर के साथ बहुत करीबी रिश्ते बनाए रखे. आज नॉमिनेशन वापस लेने का आखिरी दिन है, कांग्रेस को इस पर सोचना चाहिए.

सांसद सुप्रिया सुले ने भी कांग्रेस नेतृत्व से भावनात्मक गुजारिश करते हुए लिखा कि अजित पवार की अचानक मौत के बाद बारामती सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उनका राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था और उन्होंने पूरे करियर में सम्मान के साथ पार्टी से अपना जुड़ाव बनाए रखा. दुख और याद के इस पल में, बारामती में बिना किसी विरोध के चुनाव होना उनकी जनसेवा और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति की विरासत को एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि होगी. मैं कांग्रेस लीडरशिप से ईमानदारी से अपील करती हूं कि वे सम्मान और एकता की भावना से इस कदम पर विचार करें.

ये भी पढ़ें: AMU में पढ़ाई या साजिश? शहबाज के कमरे से निकला मौत का सामान; कमरा नंबर 37 बना शैतानी डेरा

अन्य नेताओं और दलों के अहम बयान (Political Battle Baramati)

शरद पवार (NCP-SP प्रमुख): शरद पवार ने अपनी पार्टी का स्टैंड साफ करते हुए कहा, “एक परिवार के तौर पर हम अजित पवार के अचानक चले जाने का दुख मना रहे हैं. परिवार के मुखिया के तौर पर यह मेरी ज़िम्मेदारी है, इसलिए हमने तय किया कि हम यह चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि, बारामती में कैंडिडेट देना कांग्रेस पार्टी का अधिकार है.

सुनेत्रा पवार और प्रफुल्ल पटेल: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने नामांकन के बाद कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन चुनाव है. मैं और प्रफुल्ल पटेल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनसे इस चुनाव को निर्विरोध कराने का अनुरोध किया जा सके.

छगन भुजबल: महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी समर्थन में उतरते हुए कहा, “सभी पार्टियां सुनेत्रा पवार का समर्थन कर रही हैं, हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस को भी अजित पवार के सम्मान में पीछे हट जाना चाहिए.”

क्या है कांग्रेस की शर्त?

महाराष्ट्र कांग्रेस और उनके उम्मीदवार आकाश मोरे ने स्पष्ट किया था कि अगर राज्य सरकार (महायुति) अजित पवार की विमान दुर्घटना के मामले में आधिकारिक रूप से FIR दर्ज करती है, तो पार्टी अपना उम्मीदवार हटाने और सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुने जाने पर विचार करेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read