पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम लिखा पत्र.
PM Letter To Countrymen Before Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देश के नाम एक पत्र लिखा. इसमें उन्होंने लिखा कि आपका और हमारा एक दशक का साथ पूरा होने को है. 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरणा देता है. उन्होंने आगे लिखा कि यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हमने जीएसटी लागू किया, अनुच्छेद 370 को हटाया, तीन तलाक पर रोक लगाई, संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने समेत अनेक बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए.
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. पिछले एक दशक में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ. वहीं हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत का भी कायाकल्प हुआ. आज भारत का हर नागरिक देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है इसके साथ ही समृद्ध संस्कृति का जश्न भी मना रहा है. आपके समर्थन से ही मुझे देश कल्याण के लिए साहसिक फैसले लेने और उन्हें सही ढंग से लागू करने की शक्ति मिली.
पीएम ने आगे लिखा कि हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसके लिए मुझे आपके विचारों और सुझावों की आवश्यकता है. मैं आपके सुझावों को इंतजार करूंगा. पीएम ने देशवासियों को परिवारजनों के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. हमनें अपनी हर नीति और हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं उनके परिणाम हमारे सामने हैं.
ये भी पढ़ेंः PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान, वीडियो शेयर कर कही ये बात
ये भी पढ़ेंः राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जमानत अर्जी हुई मंजूर
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…