Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान, वीडियो शेयर कर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान की शुरुआत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हर घर नल योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और पीएम आवास जैसी योजनाओं के बारे में वीडियो में दिखाया गया है.

PM narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान की शुरुआत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें अभियान से जुड़ा थीम गीत जारी किया गया है. इस अभियान के तहत जारी वीडियो में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई है. हर घर नल योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को वीडियो में दिखाया गया है. बता दें कि आज दोपहर तक चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा करने वाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “मेरा भारत, मेरा परिवार!” इस वीडियो में गाना “मैं मोदी का परिवार हूं…” के साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं का जिक्र किया गया है. बता दें कि हाल ही में राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब दिया था और एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि, देश के 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार हैं. इसी के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा नेताओं के साथ ही तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया था और इस अभियान को लगातार चलाया जा रहा है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ का अभियान छेड़ा था. नतीजतन फिर से मोदी सरकार बनी थी. इस बार भी पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है. इसको लेकर वह लगातार देश के तमाम हिस्सों में रैली कर रहे हैं. आज चुनाव आयोग चुनाव की तारीखे घोषित करेगा.

ये भी पढ़ें-UP में चुनावी चंदा देने में हेल्थकेयर, इंफ्रा, शराब और ऊर्जा सेक्टर की कंपनियां सबसे आगे… कारोबारियों ने खरीदे 250 करोड़ के बॉन्ड

राहुल गांधी ने लगाया था ये नारा

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है का नारा दिया था. इसी के जवाब में पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे चौकीदार लिख लिया था और फिर सभी भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को फॉलो करते हुए अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ लिख लिया था और अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया था.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital