प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ अभियान की शुरुआत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें अभियान से जुड़ा थीम गीत जारी किया गया है. इस अभियान के तहत जारी वीडियो में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई है. हर घर नल योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को वीडियो में दिखाया गया है. बता दें कि आज दोपहर तक चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा करने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “मेरा भारत, मेरा परिवार!” इस वीडियो में गाना “मैं मोदी का परिवार हूं…” के साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं का जिक्र किया गया है. बता दें कि हाल ही में राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब दिया था और एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि, देश के 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार हैं. इसी के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा नेताओं के साथ ही तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया था और इस अभियान को लगातार चलाया जा रहा है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ का अभियान छेड़ा था. नतीजतन फिर से मोदी सरकार बनी थी. इस बार भी पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है. इसको लेकर वह लगातार देश के तमाम हिस्सों में रैली कर रहे हैं. आज चुनाव आयोग चुनाव की तारीखे घोषित करेगा.
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है का नारा दिया था. इसी के जवाब में पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे चौकीदार लिख लिया था और फिर सभी भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को फॉलो करते हुए अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ लिख लिया था और अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया था.
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…