देश

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, यशोभूमि का उद्घाटन और विश्वकर्मा योजना की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) 73वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली के द्वारका स्थित कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी 11 इसको जनता को समर्पित करेंगे.

पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें एडवांस ट्रेनिंग देना और आर्थिक मदद पहुंचाना है. इस योजना के जरिए बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्रकार यानि छोटे हथियार बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, माली, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, बुनकर यानी टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले, मोची यानि जूता कारीगर, हथौड़ा और टूल किट निर्माता और मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वालों को सशक्त बनाना है.

कारीगरों को सशक्त बनाने की तैयारी

पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर कारीगरों का बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इसके बाद इन कारीगरों को एडवांस ट्रेनिंग देकर प्रमाण और पहचान पत्र दिया जाएगा. इसके अलावा जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी. अगर कोई कारीगर लोन लेना चाहेगा तो उसे बिना किसी चीज के गिरवी रखे 5 फीसदी ब्याज पर लोन देने की सुविधा भी शामिल है. जिसमें पहले एक लाख रुपये तक कारीगर लोन ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का पीएम करेंगे लोकार्पण

वहीं यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर की बात करें तो ये दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 8.9 लाख स्क्वायर मीटर में बनाया गया है. ये दुनिया का सबसे बड़ा MICE है. यहां पर 15 कन्वेंशन सेंटर हैं. एक ग्रैंड बॉल रूम है. जिसके साथ 13 मीटिंग के लिए कमरे बनाए गए हैं. जिसमें 11 हजार प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं. कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया फैकेड बना है. कन्वेंशन सेंटर के प्लेनरी हॉल में एक साथ 6 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

39 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

48 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

53 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago