देश

नए संसद भवन के गज द्वार पर ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप…

केंद्र सरकार की तरफ से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र की शुरुआत 18 सितंबर से होने जा रही है. विशेष सत्र का आयोजन नई संसद भवन में होगा. सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले यानी कि रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. जिसके लिए सभी विपक्ष के नेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था.

मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा पत्र

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पत्र लिखकर कहा है कि वे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने पत्र में लिखा है कि ” “नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की बैठकें 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में निर्धारित की गई हैं और कल नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होना संभव नहीं होगा.” ये पत्र खरगे ने राज्यसभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी को लिखा है.

देरी से निमंत्रण मिलने का लगाया आरोप

वहीं कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा गया निमंक्षण पत्र काफी देरी से मिला है. जिसके लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर नाराजगी भी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, यशोभूमि का उद्घाटन और विश्वकर्मा योजना की करेंगे शुरुआत

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को यह कार्यक्रम रखा गया है, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण पत्र 15 सितंबर को भेजा गया. सरकार को सारी चीजें पहले से पता थीं कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पहले से तय है.

खरगे बोले- निराशा से लिख रहा हूं ये पत्र

मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र को लेकर कहा है कि ” मैं ये पत्र बेहद निराशा से लिख रहा हूं. मुझे नए संसद भवन ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण 15 सितंबर की शाम को मिला, जो काफी देरी से है. मैं CWC की बैठक के लिए उस समय हैदराबाद में रहूंगा. 17 सितंबर को देर रात दिल्ली वापस लौटूंगा, इसलिए कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है.

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नए संसद भवन के गजद्वार के ऊपर झंडा फहराएंगे. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

9 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

43 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

55 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

58 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago