देश

पीएम मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत बोले, अद्भुत हाथों में है भारत

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जून में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. वहां उनके सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक भव्य डिनर का आयोजन भी किया है. इस दौरे में दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ होने की संभावना है. वहीं इससे पहले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत इस समय अद्भुत हाथों में है.

ईकोसिस्टम के सहयोग में शानदार अवसर

भारत-अमेरिकी 5-जी और नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए गार्सेटी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बेहद ही प्रगाढ़ हैं. दोनों देश महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकियों से अपना सहयोग बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत अद्भुत हाथों में है. आपका नेतृत्व और आप व यह प्रशासन सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के साथ मिलकर परिवर्तनकारी नीतियों को लागू कर रहा है और यह सामुदायिक पहलू उस हर चीज दर्शाता है जो भारत के इस समय उभार का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा एक बार फिर से करीबी और गहरी साझेदारी साबित का अवसर- जीन पियरे

पीएम मोदी की यात्रा की तैयारी – अमेरिका

यूएस-इंडिया 5G और नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह में गार्सेटी ने कहा कि ‘भारत इतने अद्भुत हाथों में है. उन्होंने भारतीय और अमेरिकी रिश्तों पर बोलते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इस मुकाम पर हैं कि जिसे देखकर दुनिया का सबसे रोमांचक गठजोड़ कहा जा सकता है. अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने कहा कि 5-जी एक खुले, सुलभ व सुरक्षित तंत्र की दिशा में सहयोग करने का एक शानदार मौका पेश करता है. यह साझा मूल्यों और साझा प्रणालियों पर बनाया गया है. वहीं पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर बोलते हुए राजदूत ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अगले महीने वाशिंगटन डीसी की राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं.

 

Amzad khan

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago