PM Modi
अहमदाबाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. इस दौरान उन्होने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलन्यास किया. उन्होंने आज सुबह गांधीनगर से वंदे-भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अहमदाबाद की यात्रा की. PM Modi ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात जल्द ही ट्विन सिटी के मॉडल और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी हब में बदल जाएगा.
गुजरात दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद जाते समय पीएम मोेदी के काफिले के पीछे एक एंबुलेंस जा रही थी. इसपर पीएम मोदी ने पीछे मुड़कर देखा और अपने ड्राइवर को इसे पास देने के लिए कहा. अपने काफिले को रोककर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को रास्ता देना का पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पीएम मोदी के इस करुण भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौैरे के दूसरे दिन अहमदाबाद की अपने रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी वे बुनियादी ढांचे के बारे में सोचते हैं तो वे लागत की गणना करते हैं, जबकि हमारी सरकार बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने के बारे में सोचती है. मेट्रो ट्रेन हो या वंदे भारत या बुलेट ट्रेन, यह सब वैश्विक व्यापार की मांग को देखते हुए योजनाबद्ध है.
इससे पहले गुरुवार को PM Modi ने गुजरात दौरे के पहले दिन सूरत में रोड शो के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया. उन्होंने सूरत में 2.7 किमी लंबा रोड शो किया और जनसभा को भी संबोधित किया था. बता दें गुजरात में इसी साल के अंत में 15 वीं विधानसभा का चुनाव होना है. जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों नेे कमर कस ली है.गुजरात बीजेपी का गढ़ है. जहां उसके मुकाबले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…