PM Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 2200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने 2 अगस्त को काशी वासियों के लिए एक विशेष दिन बताया.
पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“काशी के मेरे परिवारजनों के लिए कल 2 अगस्त का दिन बहुत विशेष है. सुबह करीब 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्पोर्ट्स, टूरिज्म और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा. इस अवसर पर पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य मिलेगा.”
प्रधानमंत्री (PM Modi) के वाराणसी को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नई काशी’ बहुआयामी विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है. इसी क्रम में कल प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही अन्नदाता किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले इन उपहारों से बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, शहरी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की भावना और सशक्त होगी. आपका हार्दिक अभिनंदन प्रधानमंत्री.”
पीएम मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनमें बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं. इनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक पुनर्जनन, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है.
पीएम मोदी (PM Modi) यहां ‘पीएम-किसान योजना’ की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. वाराणसी के डीसीपी आकाश पटेल के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा और दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है. सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…