देश

ट्रेनों में भीड़ पर लगेगा ब्रेक! रेलवे ने 73 स्टेशनों पर लागू की सख्त एंट्री व्यवस्था, सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को प्लेटफॉर्म तक इजाजत

रेल मंत्रालय ने त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत देश के 73 भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्टेशनों पर एक-एक स्टेशन निदेशक की नियुक्ति की जाएगी. इन्हें तत्काल निर्णय लेने के अधिकार दिए जाएंगे, जिसमें ट्रेनों की क्षमता और उपलब्धता के अनुसार टिकटों की बिक्री को सीमित करना भी शामिल है.

प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को किया जाएगा नियुक्त (Indian Railway)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाएगा. अन्य सभी विभाग स्टेशन निदेशक को रिपोर्ट करेंगे. स्टेशन निदेशक को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन के सुधार के लिए तत्काल निर्णय ले सकें.

सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को प्लेटफॉर्म तक इजाजत

उन्होंने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाएगी. केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म तक जाने की अनुमति दी जाएगी. वेटिंग लिस्ट और बिना टिकट यात्रियों को बाहर बने स्थायी होल्डिंग एरिया में रुकना होगा, जब तक उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर न आ जाए. इसके तहत देशभर के 73 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया, प्रवेश नियंत्रण, विस्तृत फुटओवर ब्रिज, सीसीटीवी निगरानी और वार रूम की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में एक शख्स ने दूसरे यात्री को मारा थप्पड़, आरोपी हिरासत में, जानें क्या था मामला ?

CCTV की निगरानी से होगा त्योहारी भीड़ का नियंत्रण (Indian Railway)

वैष्णव ने बताया कि 2024 के त्योहारी सीज़न के दौरान, स्टेशनों के बाहर प्रतीक्षालय बनाए गए थे. सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में ये प्रतीक्षालय बड़ी भीड़ को संभालने में सक्षम थे. यात्रियों को केवल तभी प्रवेश दिया गया जब ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म पर आ गई. महाकुंभ के दौरान प्रयाग क्षेत्र के नौ स्टेशनों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की गई थी. उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज की नई डिज़ाइन तैयार की गई है. इसके साथ ही स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉकी-टॉकी, घोषणा प्रणाली और कॉलिंग सिस्टम जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा.

बड़े स्टेशनों पर बनाए जाएंगे वार रूम

रेल मंत्री बैष्णव ने बताया कि बड़े स्टेशनों पर वार रूम बनाए जाएंगे जहां सभी विभागों के अधिकारी एक साथ मिलकर काम करेंगे. इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी को भीड़ प्रबंधन में लगाया जाएगा. खुफिया शाखाओं और सादी वर्दी में तैनात कर्मचारी भीड़ की स्थिति पर नजर रखेंगे. उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों की मदद के लिए सभी रेलवे कर्मचारियों को नई वर्दी और नई डिज़ाइन के पहचान पत्र दिए जाएंगे, ताकि वे आसानी से पहचाने जा सकें.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago