कुम्हारों के साथ पीएम मोदी
Vocal For Local : दिवाली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के पीएम मोदी की अपील पर देश भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कैंपेन को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. हाल ही में पीएम मोदी ने लोगों से लोकल उत्पाद खरीदने और नमो ऐप पर सेल्फी अपलोड करने के लिए कहा था. अब पीएम के इस अपील के बाद न सिर्फ लोग लोकल उत्पाद खरीद रहे हैं बल्कि खरीददारी के दौरान सेल्फी खींचकर नमो ऐप पर अपलोड भी कर रहे हैं. लोकल उत्पाद की बिक्री को काफी बढ़ावा मिला है.
पीएम मोदी ने देश के लोगों से आजीविका संकट का सामना कर रहे स्थानीय कुटीर उद्योगों, कारीगरों और शिल्पकारों को मजबूत करने के संकल्प के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है. केंद्र की सत्ता संभालने के बाद आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेने वाले पीएम मोदी लगातार ‘वोकल फॉर द लोकल’ मंत्र के सहारे लोगों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छोटे, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को न केवल वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करती है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उत्पादों के प्रति आम लोगों की भावनाओं को एक आंदोलन का रूप दे रही है.
कैंपेन को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
किरण मजूमदार ने लिखा, ” #VocalForLocal मिशन और इसके साथ आने वाली रचनात्मकता को पसंद करें! पीएम को साधुवाद और देवी लक्ष्मी इस दिवाली भारतीय उद्यमियों और व्यवसायों पर अपनी कृपा बरसाएं!
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने कहा कि ये बच्चे बोल नहीं सकते लेकिन कमाल का जज़्बा हैं इनका vocal for local के लिए.. Students of श्री नाकोड़ा कर्ण बधिर विद्यालय ( सरवली, थाने ) भी साथ हैं हमारे आदरणीय प्रधान मंत्री जी की इस महत्वपूर्ण पहल में. मन प्रसन हो गया ये video देख कर.आओ हम सब भी पूरे उत्साह से जुड़े #VocalForLocal के इस महायज्ञ में.
खादी हमारे लिए सिर्फ़ एक कपड़ा ही नहीं, हम सबका स्वाभिमान है- वरुण शर्मा
भूमि पेडनेकर
जब हम एक स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो हम अपने कई लोगों के बीच खुशियाँ फैलाते हैं जो इसकी यात्रा का हिस्सा रहे हैं… हमारे प्रधान मंत्री श्री द्वारा एक सुंदर पहल.आइए इस दिवाली #VocalForLocal का संकल्प लें.
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…