यूटिलिटी

दिवाली पर EPFO खाताधारकों को मिला तोहफा, मिलने लगे ब्याज के पैसे

इस साल दिवाली पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. बता दें वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दरों को लोगों के खातें में भेजना शुरू कर दिया है. वहीं इस साल खास बात ये है कि इस साल ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स के खाते में 8.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर (EPFO Interest Rate for FY 2022-23)  दे रही है.

बता दें कि ईपीएफओ की ब्याज दर में हर साल बदलाव आता है और ये  सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) और वित्त मंत्रालय (Finance Ministry)की ओर से तय किया जाता है. यदि हम इस साल के ब्याज दर की बात करें तो सरकार ने जून 2023 में वित्त वर्ष 2022-23 की ब्याज दरोंकी घोषणा की थी. जिसके बाद सरकार की ओर से पीएफ ग्राहको के खातें में पैसे भेजे गए थे.

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स पिछले लंबे वक्त से ईपीएफओ से सवाल पूछ रहे हैं कि कब उनके खाते में ब्याज के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. Sukumar Das नाम के यूजर द्वारा इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर ईपीएफओ ने जवाब देते हुए बताया कि ब्याज को अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ब्याज के पूरे पैसे बिना किसी नुकसान के खाताधारकों को इस साल मिलेंगे. इसके साथ ही ईपीएफओ ने कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने की भी प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए आई खुशखबरी, दिल्ली से पटना के लिए शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

ऐसे चेक करें अपने खाते का अमाउंट

यदि आप भी एक खाताधारक है और आपको अपने खाते में जमा बैलेंस को चेक करना है तो आप काफी आसानी से ये काम कर सकते है. इसे करने को लिए आपको बस मैसेज, मिस्ड कॉल, उमंग ऐप या ईपीएफओ वेबसाइट का सहारा लेना होगा. यदि आप मैसेज के जरिए अमाउंट चेक करना चाहते है तो आपको अपने ईपीएफओ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज सेंड करना होगा. इसके साथ ही आप 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल करके आपने बैलेंस चेक करवा सकते है. वहीं ईपीएफओ के पोर्टल पर भी इसकी जानकारी आपको मिल सकती है. इसके साथ ही आप उमंग ऐप पर जाकर भी चेक कर सकते है.

Dimple Yadav

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago