कांग्रेस नेता राज बब्बर (फाइल फोटो)
Rajbabbar On Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं की बयानबाजी अपने चरम पर है. प्रचार करने पहुंच रहे नेता एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हो रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है. राज बब्बर ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो सिंधिया के महल को चौपाटी बना देंगे. कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें पहले से उम्मीद थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.
ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल को चौपाटी बना दिया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा, जिससे आम लोग भी उनके महल को अंदर से देख सकें और घूम लें. राज बब्बर ने आगे कहा कि ” मै बचपन से ही ग्वालियर आता रहा हूं. यहां तब से लेकर अब तक कोई विकास नहीं किया गया है.
राज बब्बर ने कहा, हर जगह फिल्म को लेकर विकास किए जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि प्रदेश में कमलनाथ भी फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देंगे. अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो हम लोग यही करवाने के लिए यहां बैठे हैं. उन्होंने आगे कहा कि गरीबों ने सिंधिया के महल को नहीं देखा है. इसलिए जब सरकार पर्यटन को बढ़ावा देगी तो लोग महल को भी देखने पहुंचेंगे. आखिर महल है तो जनता और ग्वालियर का ही. इसलिए जब महल में लोग जाएंगे तो मजे से चाट खाएंगे. अभी तक सिंधिया ने बहुत मजे किए हैं, अब जनता मौज करेगी.
यह भी पढ़ें- Land for job scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार
राज बब्बर और दिग्विजय सिंह जिस तरह से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हो रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी सिंधिया को घेरने में कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया घराने के महाराजा कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा करेंगे, इसकी पहले से उम्मीद थी. वहीं सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 2003 से पहले मध्य प्रदेश में जो सरकार थी, उसका नाम ही बंटाधार था.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…