Photo-IANS
Malaysian PM In India: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम (Anwar Bin Ibrahim) सोमवार यानी आज से भारत की तीन दिवसीय ‘राजकीय यात्रा’ पर रहेंगे. उनकी भारत यात्रा को लेकर यहां के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अनवर इब्राहिम 19 से 21 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को मलेशियाई प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, उसके बाद वो राजघाट जाएंगे जहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उनके सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन भी किया गया है.
ये भी पढ़ें-रूस में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी, 8 किलोमीटर ऊपर तक निकली राख…बढ़ा सुनामी का खतरा
इसके बाद अनवर इब्राहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध काफी मजबूत हैं. प्रधानमंत्री मोदी की 2015 में मलेशिया की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया.” बयान में ये भी बताया गया है कि “दोनों देश अगले साल रणनीतिक साझेदारी के दूसरे दशक में प्रवेश करेंगे, इसलिए प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की यह यात्रा भविष्य के लिए भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगी.”
मालूम हो कि इससे पहले जुलाई में मलेशिया के मंत्री जोहरी अब्दुल गनी 16-19 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आए थे. इस दौरान वह कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…