देश

पीएम मोदी की बिहार में जनसभा आज, लोकसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज

PM Narendra Modi in Bihar Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे. वे यहां बेतिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी विभिन्न सड़कों और केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. हालांकि 2014 की तरह पार्टी इस बार का चुनाव भी बिना जेडीयू के लड़ने जा रही है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: मेहमानों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM Modi को दिया जाएगा ये खास तोहफा

इसके अलावा पीएम आज झारखंड के धनबाद भी जा सकते हैं. यहां भी वे एक रैली को संबोधित करने वाले हैं. कुल मिलाकर आज पीएम मोदी भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. बेतिया के अलावा पीएम मोदी बेगूसराय और औरंगाबाद में भी रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें कि पार्टी इस बार लोजपा और हम के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगी.

एनडीए ने जीती थी 39 सीटें

पीएम मोदी के अलावा जेपी नड्डा और अमित शाह भी फरवरी में कैंपेन करेंगे. गृह मंत्री शाह सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में जनसभाएं करेंगे. वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सीमांचल में रैलियां करेंगे. बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी. क्योंकि भाजपा और जेडीयू ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. चुनाव में भाजपा ने 17 और जेडीयू ने 16 सीटें जीती. इसके अलावा लोजपा के पास 6 सीटें हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन यानी आरजेडी और कांग्रेस को 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः भयंकर शीतलहर की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, IMD ने सर्दी को लेकर जारी किया अलर्ट

 

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago