देश

दिल्ली शराब घोटालाः ED ने CM अरविंद केजरीवाल को भेजा चौथा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने चौथी बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. उन्हें एजेंसी ने 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले ईडी दिल्ली सीएम को 3 बार समन भेज चुकी है. ED 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को समन जारी कर चुकी है. हालांकि तीनों ही बार वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए.

3 जनवरी को समन भेजने के बाद भी वह पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के बुलाने पर वे पूछताछ के लिए जाते लेकिन उनका यह समन राजनीति से प्रेरित है. भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले जेल में बंद करना चाहती है. हालांकि अब ईडी ने चौथा समन जारी किया है. इसको लेकर पार्टी और सीएम केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी की बिहार में जनसभा आज, लोकसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज

भाजपा ने साधा निशाना

AAP के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि आप नेता मनगढ़त कहानियां रचने में माहिर है. भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल जी के लिए विपश्यना महत्वपूर्ण हैं, कानून नहीं। एमपी का चुनाव जरूरी हैं कानून नहीं।

अब तक 3 समन भेज चुकी है जांच एजेंसी

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब तक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह इन दिनों जेल में हैं. इस मामले में जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल से पहली बार 16 अप्रैल को 9 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद अब तक ईडी 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला चुकी है. लेकिन वे कोई न कोई कारण बताकर ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः भयंकर शीतलहर की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, IMD ने सर्दी को लेकर जारी किया अलर्ट

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

24 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

45 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

60 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago