देश

Ayodhya Ram Mandir: मेहमानों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM Modi को दिया जाएगा ये खास तोहफा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई राम जन्मभूमि की मिट्टी को डिब्बों में पैक करने की तैयारी है. इस मिट्टी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को दी जाएगी. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम जन्मभूमि मंदिर की मिट्टी भेंट की जाएगी. इसकी जानकारी मंदर ट्रस्ट ने दी.

जूट के थैले में पीएम मोदी को दी जाएगी मंदिर की तस्वीर

इसके अलावा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी. ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11,000 से अधिक मेहमानों और आमंत्रित लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि मेहमानों को प्रसाद के तौर पर राम जन्मभूमि की मिट्टी के अलावा देसी घी से बने 100 ग्राम मोतीचूर के लड्डू भी दिए जाएंगे.

आडवाणी ने रथ यात्रा का किया जिक्र

वहीं 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. भव्य समारोह से पहले उन्होंने कहा कि भाग्य ने तय दिया था कि राम मंदिर बनेगा और पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे. अपनी रथ यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन के सिर्फ एक सारथी थे.

यह भी पढ़ें- “नियति ने तय किया था कि राम मंदिर बनेगा, मोदी हर भारतीय नागरिक का…”, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले लालकृष्ण आडवाणी

आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी

लालकृष्ण आडवाणी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. इसके अलावा, उन्होंने पवित्र स्थान के निर्माण की देखरेख के लिए पीएम मोदी को “भगवान राम द्वारा अपने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए चुना गया भक्त” बताया. पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा, “अब जब पीएम मोदी मंदिर का अभिषेक करेंगे, तो वह भारत के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

21 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

42 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

56 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago