वीडियो ग्रैब
PM Narendra Modi in Srinagar: आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के दौरे पर हैं. उनके पहुंचने से पहले कश्मीर सज-धज कर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हो गया है. कार्यक्रम स्थल से लेकर हर चौराहे, सड़क के साथ ही घरों मे भी पार्टी का झंडा लहरा रहा है तो वहीं, कहीं लोग ढोल बजा रहे हैं तो कहीं लोग नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर उत्साह किस कदर है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ मालूम होता है. लोग हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कोई कह रहा है कि धारा 370 हटने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है और इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद तो कोई मोदी साहब जिंदाबाद का नारा लगा रहा है.
बता दें कि गुरुवार को ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत पर्यटन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए पीएम श्रीनगर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मिली जानकारी के अनुसार वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बता दें कि, अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला कश्मीर दौरा है. दौरे से पहले रैली स्थल बख्शी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
इसी के साथ ही ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए श्रीनगर शहर को “अस्थायी रेड जोन” घोषित कर दिया गया है. श्रीनगर पुलिस के अनुसार, रेड जोन में सभी अनधिकृत ड्रोन संचालन ड्रोन नियम, 2021 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार दंडित किए जा सकते हैं. तो वहीं पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा के दौरान उनकी रैली में शामिल होने के लिए श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में सैकड़ों लोग उमड़ पड़े हैं. लोगों का कहना है कि कश्मीर में अब पीस आया है और हम दिल से उनका इस्तकबाल करते हैं. हम मोदी जी का वेलकम करते हैं कि वह आज कश्मीर आ रहे हैं. इसी के साथ ही लोग कहते दिख रहे हैं कि “मोदी जी कदम बढ़ाओ, हम आपके साथ हैं…” वहीं लोग “हर-हर मोदी घर-घर मोदी…” का नारा भी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का कश्मीर दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…