देश

Kanpur: सपा विधायक इरफान सोलंकी की करीबी नूरी शौकत और हाजी वसी के ठिकानों पर भी ED का छापा, सभी के मोबाइल जब्त

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान अरशद व पिता के पुराने घर पर ईडी विभाग की टीम की सुबह से छापेमारी चल रही है. तो इसी के बाद खबर सामने आ रही है कि इरफान की करीबी व सपा नेत्री नूरी शौकत के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है तो वहीं कानपुर हिंसा में फंडिंग के आरोपी हाजी वसी के ठिकानों पर भी ईडी की छापामारी की खबर सामने आ रही है. इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्द्धसैनिक बल को तैनात क‍िया गया है और घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके करीबी माने जाने वाले हाजी वसी व नूरी शौकत के घर पर ईडी विभाग की टीम ने छापा मारा है. मालूम हो कि, हाजी वसी पर कानपुर में हिंसा फैलाने के नाम पर टेरर फंडिंग करने का आरोप लगा है. सपा विधायक इरफान की पत्नी हाजी वसी की कंपनी हमराज कंस्ट्रक्शन में निर्देशक के पद पर नियुक्त थी. इसलिए माना जा रहा है कि ईडी द्वारा की गई ये कार्रवाई इरफान सोलंकी की मुसीबतें बढ़ा सकती है. तो दूसरी ओर लोकसभा चुनाव से पहले सपा नेत्री नूरी शौकत के घर भी ईडी विभाग की टीम पहुंच गई है और छापामारी जारी है. बता दें कि इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पिछले एक साल से में बंद हैं और उनके खिलाफ 14 मार्च को आगजनी व आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फैसला आने वाला है. उनके ऊपर एक महिला का घर जलाने का आरोप है. सोलंकी (44) कई आपराधिक मामलों में महाराजगंज जेल में बंद हैं. विधायक और उनके भाई रिजवान को एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और उसका प्लॉट हड़पने के लिए उसके घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. बाद में, पुलिस ने उनके और तीन अन्य लोगों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लगाया.

ये भी पढ़ें-Jaunpur: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुई है छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो सीसामऊ से चार बार के विधायक और अन्य के परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत छापेमारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

60 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago