देश

Bengaluru-Mysuru Highway: 118 किमी लंबे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- ब्याज समेत चुकाएंगे आपका प्यार

Bengaluru-Mysuru Highway: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कर्नाटक में 118 किमी लंबे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेसवे की लागत 8,480 करोड़ रुपये है.

एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मांड्या में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आपके प्यार को हम ब्याज सहित चुकाएं और तेज़ विकास करके चुकाएं. जिस परियोजना का आज शिलान्यास हुआ है यह उसी का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि आज मैसूरु-कुशलनगर 4 लेन हाईवे का भी शिलान्यास हुआ, यह सभी प्रोजेक्ट विकास के रास्ते में एक नई दिशा देंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं, एक को तकनीक तो दूसरे को संस्कृति के रूप में जाना जाता है, दोनों ही आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्राफिक की शिकायत करते थे लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।जो पैसा गरीब के विकास के लिए था उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था. कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है.

क्या है एक्सप्रेसवे की खासियत

इस एक्सप्रेसवे पर 4 रेल ओवरब्रिज, 9 पुल, 89 अंडरपास और ओवरपास बनाए गए हैं. इस पर बाइक, ऑटो और अन्य धीमी गति वाले वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी. एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी में सुधार भी होगा, जिससे निवेशक शहर की ओर आकर्षित होंगे.

इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के जरिए श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार होगा, जिससे पर्यटन क्षमता बढ़ेगी. एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी में सुधार भी होगा, जिससे निवेशक शहर की ओर आकर्षित होंगे.

कमल तिवारी

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago