देश

UP News: कानपुर देहात में एक झोपड़ी में लगी आग, तीन बच्चों सहित पांच लोग जिंदा जले

Kanpur Dehat: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक झोपड़ी में आग लगने की खबर सामने आ रही है. इस घटना में पांच लोग जिंदा जल गए हैं. इस घटना की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.

मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल

ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हारमऊ बंजाराडेरा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि एक झोपड़ी में आग लग जाने से दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी और आग लगने के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा है.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: आलू इस बार सरकार गिरा देगी- किसानों की आय के मुद्दे पर अखिलेश ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

हादसे की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल के साथ कानपुर देहात के एसपी और जिलाधिकारी नेहा जैन भी मौके पर पहुंची हैं. बाद में फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंचा है. हादसे की जांच की जा रही है.

जिंदा जल गए परिवार के 5 लोग

बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो उस वक्त सतीश कुमार, उनकी पत्नी काजल और 3 बच्चे झोपड़ी में ही सो रहे थे. अचानक आग लगने से चीख-पुकार मच गई. गांववाले दौड़े और आग बुझाने की भरसक कोशिश की. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दंपति समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

बुजुर्ग मां गम्भीर रूप से घायल

इस हादसे में सतीश की बुजुर्ग मां रेशमा भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया है कि झोपड़ी में लगाए गए एक बल्ब में शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से आग लगी. मौके पर पहुंची जिलाधिकारी नेहा जैन ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल महिला का सही तरीके से इलाज किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

5 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

41 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago