प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर में ‘गुजरात शहरी विकास योजना’ के 20वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया था. यहां उन्हें सुनने और देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पीएम मोदी ने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया. इस पर गांधीनगरवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें काफी प्रेरित किया है.
कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. कुछ लोगों ने प्रण लिया कि वे जन-जन में वोकल फॉर लोकल अभियान को घर-घर पहुंचाएंगे. विदेशी सामानों का इस्तेमाल न करते हुए स्वदेशी को अपनाएंगे.
एक महिला प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी के संबोधन से बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने बताया कि अगर किसी काम को करने के पीछे चुनौतियां आती हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. उस काम को पूरी ईमानदारी से करने की जरूरत है. सफलता एक दिन आपको जरूर मिलेगी.”
अनीता भानुशाली ने कहा कि हमें पीएम मोदी की नीतियों पर खुद से ज्यादा भरोसा है. जब भारत-पाक के बीच तनाव था तो कच्छ में माहौल ठीक नहीं था. लेकिन, हमें पीएम पर भरोसा था कि हमें कुछ नहीं होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंची मनीषा भानुशाली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कही गई बातों को प्रेरक माना. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, इससे हमें काफी प्रेरणा मिली. हमें अपनी भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व की अनुभूति हुई है.”
एक स्थानीय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. अपने दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया है. वोकल फॉर लोकल मुझे काफी प्रेरित कर रहा है. हमने प्रण लिया है कि आज से विदेशी सामानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि, स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल किया जाएगा.
जिग्ना ने कहा कि पीएम मोदी की सारी बातें अच्छी लगती हैं. भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. पीएम ने स्वदेशी चीजों को अपनाने की अपील की है. यह संदेश हम घर-घर लेकर जाएंगे.
ये भी पढ़ें: हमने कोरोना से लेकर प्राकृतिक आपदा तक झेली, तब बने दुनिया के चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था: PM Modi
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…