कार्यक्रम में दीदीयों को संबोधित करते पीएम मोदी.
PM Modi in sashakt nari viksit bharat programme: पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में सशक्त नारी विकसित भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को 1 हजार ड्रोन दिए. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की तब कांग्रेस ने मेरा मजाक उड़ाया और मुझे अपमानित भी किया. मेरी सरकार की योजनाएं जमीनी अनुभवों के नतीजों पर आधारित हैं. आज हमने 10 हजार करोड़ रुपए इन दीदीयों के खाते में जमा कराए हैं.
पीएम ने कहा कि कोई भी देश या समाज नारी शक्ति की गरिमा को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ सकता है. लेकिन इस देश का दुर्भाग्य है कि पहले की सरकारों के लिए महिलाओं की मुश्किलें और उनका जीवन कभी भी प्राथमिकता नहीं रहा. मेरा अनुभव है कि अगर महिलाओं को थोड़ा अवसर मिल जाए तो वे लोगों का सहारा बन जाती हैं.
मेरा मानना है कि ‘नारी शक्ति’ इस 21वीं सदी में भारत की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है. आज हम देखते हैं कि आईटी सेक्टर, स्पेस सेक्टर और साइंस सेक्टर में कैसे भारतीय महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं. महिला कमर्शियल पायलटों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है. आसमान में उड़ान हो या खेती के लिए ड्रोन, भारत की बेटी किसी से पीछे नहीं. ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना इन कौशलों को सीखने वाली महिलाओं के लिए कई अवसर खोलेगी. स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में शामिल महिलाओं की कड़ी मेहनत ने एसएचजी को राष्ट्र-निर्माण में मुख्य समूहों में से एक बना दिया है.
ये भी पढ़ेंः Electoral Bond: SBI की देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- “चुनावी बॉन्ड पर आपने अभी तक किया क्या?”
मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश में ड्रोन तकनीक का विस्तार होने जा रहा है. देश में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ के लिए असंख्य रास्ते खुलने वाले हैं. पिछले 10 वर्षों में देश में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ के लिए अनगिनत रास्ते खुलने वाले हैं. वर्षों से, देश में स्वयं सहायता समूहों का जिस तरह से विस्तार हुआ है, वह अध्ययन का विषय है. भारत में स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदियों’ के साथ बातचीत की जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा दे रही हैं.
ये भी पढ़ेंः चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का मामला SC पहुंचा, याचिका में मांग- सरकार को अपाॅइंटमेंट करने से रोका जाए
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…