देश

आर्थिक विकास पर पीएम मोदी का महामंथन, जानें ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ का मुख्य एजेंडा?

PM Modi Post Budget Webinar: बजट के पन्नों पर छपे सुनहरे आंकड़े और योजनाएं जब तक जमीन पर न उतरें, तब तक वे महज वादे ही रहते हैं. नीतियों और उनके क्रियान्वयन के बीच की इसी खाई को पाटने के लिए पीएम मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. आज (3 मार्च) सुबह 11:15 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और अहम स्टेकहोल्डर्स के साथ एक सीधा और निर्णायक संवाद करने जा रहे हैं. ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ की इस विशेष श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं, बल्कि बजट घोषणाओं को ‘एक्शन प्लान’ में बदलना है. आइए, एक एक्सप्लेनर के जरिए डिकोड करते हैं पीएम मोदी के इस मेगा इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट को.

क्या है इस ‘बजट पश्चात वेबिनार’ का मुख्य एजेंडा?

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद, अक्सर सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद की कमी रह जाती है. इस दूरी को खत्म करने के लिए यह वेबिनार आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष के वेबिनार की केंद्रीय थीम “आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना” रखी गई है. इसका प्राथमिक उद्देश्य सरकार के दूरदर्शी सुधारों पर प्रकाश डालना, औद्योगिक क्षमता का विस्तार करना, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करना और देश में रोजगार सृजन को नई रफ्तार देना है.

अर्थव्यवस्था के 4 अहम ‘पिलर्स’

आर्थिक विकास की इस व्यापक थीम को जमीन पर उतारने के लिए वेबिनार को चार अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण सत्रों (Sessions) में बांटा गया है.

  • विनिर्माण और रणनीतिक क्षेत्र: इसमें औद्योगिक उन्नयन और उत्पादन के पैमाने को बढ़ाकर भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर चर्चा होगी.
  • MSME, वित्त और बाजार पहुंच: देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले लघु एवं मध्यम उद्यमों को आसानी से कर्ज कैसे मिले और उनके उत्पादों की विश्व बाजार तक पहुंच कैसे सुनिश्चित हो, यह इसका मुख्य बिंदु रहेगा.
  • शहरी आर्थिक क्षेत्र: बढ़ते शहरीकरण को आर्थिक विकास के इंजन में कैसे बदला जाए, इस पर नीति निर्माताओं के साथ मंथन होगा.
  • अवसंरचना, रसद और माल ढुलाई: देश में ट्रांसपोर्टेशन और माल ढुलाई की लागत को कम करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के रोडमैप पर उद्योग जगत के सुझाव लिए जाएंगे.

अनुभव से तय होगी आगे की राह

इस वेबिनार की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘टू-वे कम्युनिकेशन’ (दो-तरफा संवाद) है. यह केवल सरकार का भाषण नहीं होगा, बल्कि इसमें उद्योग जगत के दिग्गज अपने जमीनी अनुभव और व्यावहारिक सुझाव साझा करेंगे. सरकार का मानना है कि इन इनपुट्स के जरिए नीतिगत प्राथमिकताओं को वास्तविक आर्थिक परिणामों में बदलने में काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: ‘भला होता खेलते ही नहीं..’, भारत से हार, खिलाड़ियों पर निकली पाकिस्तान की खुन्नस; जुर्माने की रकम ने मचाई हाय तौबा

विजन से एक्शन तक का सफर

भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का रास्ता फाइलों से नहीं, बल्कि फैक्ट्रियों, मजबूत एमएसएमई और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के ठोस क्रियान्वयन से होकर गुजरता है. प्रधानमंत्री मोदी का यह वेबिनार सिर्फ एक चर्चा नहीं, बल्कि सरकार और उद्योग जगत के बीच ‘भरोसे’ का वह पुल है, जो बजट के विजन को धरातल के एक्शन में बदलेगा. अब देखना यह है कि उद्योग जगत के सुझावों को सरकार अपनी नीतियों में कितनी तेजी से और प्रभावी ढंग से लागू करती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

45 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

45 minutes ago