Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भला होता खेलते ही नहीं..’, भारत से हार, खिलाड़ियों पर निकली पाकिस्तान की खुन्नस; जुर्माने की रकम ने मचाई हाय तौबा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 World Cup 2026 में सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई. भारत और इंग्लैंड से हार और श्रीलंका पर कम अंतर से जीत के बाद PCB ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह फैसला भारत के खिलाफ करारी हार के बाद ही तय कर लिया गया था. 15 फरवरी को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था.

श्रीलंका के खिलाफ जीत भी बेअसर

पाकिस्तान को श्रीलंका पर कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी ताकि उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके. हालांकि टीम ने जीत तो हासिल की लेकिन सिर्फ 5 रनों से. इस वजह से नेट रन-रेट कम रह गया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.

टूर्नामेंट में मिला-जुला प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने 7 मैच खेले जिनमें से 4 में जीत मिली. ये जीत नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ आईं. लेकिन नीदरलैंड्स और श्रीलंका जैसी टीमों ने भी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी. वहीं भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी.

ये भी पढ़ें-होली पर जबरन रंग लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें कौन सा कानून देता है आपको ‘बुरा न मानो होली है’ से सुरक्षा

PCB का आधिकारिक बयान बाकी

हालांकि जुर्माने की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. टीम के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को सजा मिलना तय माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital