PM Modi Rally In Doda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 45 मिनट की स्पीच दी. इस दौरान PM मोदी ने परिवारवाद, आतंकवाद, पत्थरबाजी, कश्मीरी पंडित और आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर जनता को संबोधित किया.
आमजन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस और स्थानीय पार्टियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता आतंकवाद में पिसती रही और परिवारवाद वाले मौज काटते रहे.”
कश्मीरी जनता ने आतंकवाद के कारण बहुत कुछ सहा
जम्मू-कश्मीर में उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने आतंकवाद के कारण बहुत कुछ सहा है, लेकिन परिवारवाद वाले नेताओं ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया और अपने परिवार के लोगों को सरकार में बैठाया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने यहां के लोगों के लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं. उन्होंने कहा, “आज ही हमने टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है. तीन दशक से ज्यादा हो गये, आज के दिन ही उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था. उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला. भाजपा ने कश्मीरी पंडितों की आवाज को बुलंद किया, उनके हित में काम किया.
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है. इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने के काम में तेजी आएगी. भाजपा एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है – जो आतंक से मुक्त होगा और पर्यटकों के लिए स्वर्ग होगा.
पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा. इसलिए आपको 18 सितंबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजना है.”
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा. मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. पहली बार वोट देने के पात्र युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है जबकि कुल मिलाकर 20.7 लाख मतदाता 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…