Categories: देश

हमारी सरकार बनी तो ‘मिथिलांचल विकास प्राधिकरण’ बनाएंगे: तेजस्वी यादव

Bihar News: बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे शनिवार को मधुबनी पहुंचे. मधुबनी में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन आज भी यहां वही समस्याएं हैं जो पहले थीं. अगर हमारी सरकार बनी तो एमडीए यानी ‘मिथिलांचल विकास प्राधिकरण’ बनाएंगे. यह प्राधिकरण मिथिलांचल के चहुमुखी विकास के लिए गेम चेंजर होगा.

तेजस्वी ने कहा कि दरभंगा और मधुबनी जिलों में एनडीए के सांसद है. दरभंगा और मधुबनी में अधिकांश विधायक भी एनडीए के हैं, लेकिन दोनों जिले पिछड़े हैं. हमने केवल 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में अपने अधीन विभागों में यहां कई कार्य कराए. यहां के लोग वोट एनडीए को देते हैं, लेकिन उसके बदले में क्या मिला बेरोजगारी, महंगाई, लाचारी. उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर में आज भी गरीबी, पलायन, बाढ़ जैसी बड़ी समस्या है. बिहार की गिनती गरीब राज्य में होती है. यहां प्रति व्यक्ति आय काफी कम है. आज बिहार में बिजली भी महंगी है. राज्य में हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी.

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सरकार सोई है और पुलिस शराबबंदी को सफल करने में लगी है. बिहार में आज जमीन सर्वे का काम हो रहा है, लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है, लोग परेशान हैं.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत मंगलवार को समस्तीपुर से की. इस कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में वे सीधे कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं. कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 10 सितंबर से शुरू हुआ है जो 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.

ये भी पढ़ें- PM Modi Rally In Doda: PM बोले- जम्मू कश्मीर को 3 खानदानों ने बर्बाद किया, चुनावी मुकाबला इस बार इनके और कश्मीरी नौजवानों के बीच

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

9 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में बदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स में भी बनाई बढ़त

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

20 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

24 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

33 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

40 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

55 minutes ago