देश

पीएम मोदी तमिलनाडु के धनुषकोडि पहुंचे, कोदंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

PM Narendra Modi Tamil Nadu Visit Update: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक दिन पहले यानी आज 21 जनवरी को पीएम मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं. पीएम आज सुबह धनुषकोडि के अरिचल मुनाई पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कोदंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहीं पर ही भगवान राम ने सेतु का निर्माण किया था.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: आज रामलला की नगरी पहुंचेंगे 55 देशों से 100 VIP, विदेशी फूलों से सजा राम मंदिर, वायरल हुई भव्य और दिव्य अयोध्या की तस्वीरें

पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन सभी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं जिनका सीधा संबंध भगवान राम से हैं. वे कल यानी 20 जनवरी को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर गए थे. यहां उन्होंने अदंल नाम के हाथी को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और हाथी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया. इससे पहले उन्होंने रामेश्वरम् में रोड शो किया. वहीं पीएम कल रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई.

धनुषकोडि में श्रीराम ने विभीषण से की थी मुलाकात

बता दें कि रामेश्वरम और रंगनाथस्वामी मंदिर भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं. धनुषकोडि को लेकर मान्यता है कि श्रीराम ने यहां रावण के भाई विभीषण से मुलाकात की थी. कुछ ग्रंथों में लिखा है कि श्रीराम ने इसी जगह पर विभीषण का राज्याभिषेक किया था. कोदंडारामा का शाब्दिक अर्थ है धर्नुधारी राम.

कल 10ः30 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी यहां से देर शाम तक दिल्ली लौट जाएंगे. इसके बाद 22 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे. वे सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे और 12 बजकर 30 मिनट पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. जानकारी के अनुसार पीएम इस कार्यक्रम में करीब 3 घंटे तक रुकेंगे.

पीएम इन दिनों अनुष्ठान पर चल रहे हैं. उन्होंने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज के जरिए इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने ऑडियो मैसेज में कहा कि वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों का सपना साकार होने जा रहा है. मैं अलग ही भाव की अनुभूति कर रहा हूं.

यह भी पढ़ेंः ‘स्मृति ईरानी मदीना जा सकती हैं…’ कारी अबरार जमाल बोले- प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाऊंगा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago