देश

Ram Mandir: अब भगवा ट्रेन से सफर करेंगे राम भक्त, मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या के लिए दौड़ेंगी 300 से अधिक ‘आस्था’ ट्रेनें, मिलेगी ये खास सुविधा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कल आयोजन होने जा रहा है और इसी के बाद से यानी 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे. तो वहीं भक्तों को राम लला के दरबार पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार लगातार हवाई यात्रा के साथ ही ट्रेन व बस का भी बंदोबस्त करने में जुटी है. इसी क्रम में ताजा खबर सामने आ रही है कि, अयोध्या के लिए 300 से ज्यादा आस्था ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है. 10 आस्था ट्रेनें लखनऊ के आस पास से संचालन होंगी, जिनमें मेमू और स्लीपर ट्रेनें भी शामिल होंगी. तो वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के 6500 फ्रंटलाइन स्टाफ को यात्रियों से व्यवहार को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. तो दूसरी ओर लखनऊ से अयोध्या के बीच 80 बसें चलाए जाने की भी सरकार की योजना है. यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इन आस्था ट्रेनों का संचालन मंदिर उद्घाटन के बाद से शुरू हो सकता है.

आस्था ट्रेनों को लेकर खबर सामने आ रही है कि, देश के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए 300 से ज्यादा आस्था ट्रेनों का संचालन मंदिर उद्घाटन के बाद होने जा रहा है. 25 जनवरी को करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है. सबसे महत्वपूर्ण बात तो ये है कि ये सभी आस्था ट्रेनें भगवा रंग की होंगी. 10 आस्था ट्रेनों का लखनऊ के आस पास से संचालन होगा. इनमें मेमू और स्लीपर ट्रेनों को शामिल किया गया है. 25 जनवरी से रेलवे के साथ मिलकर आईआरसीटीसी अयोध्या के लिए आस्था ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. तो वहीं लंबी दूरी से आस्था स्पेशल स्लीपर का संचालन होगी. प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों की कम दूरी को देखते हुए इन जगहों से मेमू चलाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “विनाशकाले विपरीत बुद्धि…”, राम मंदिर और प्रतिमा पर सवाल उठाने वालों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान

32 जोड़ी ट्रेनों का हो रहा है संचालन

इस सम्बंध में रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि, वर्तमान में अयोध्या के लिए कुल 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है. इनसे रोज करीब 25000 यात्री अयोध्या पहुंचते हैं. उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि, प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह संख्या चार गुना तक बढ़ने की संभावना है. आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने एक बयान में जानकारी दी कि, अयोध्या के लिए चलने वाली आस्था ट्रेनों की संख्या नोटिफिकेशन के बाद ही पता चल सकेगी, फिर भी 25 से 26 जनवरी तक लखनऊ के आसपास से कई आस्था ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है.

तनोट राय मंदिर में होंगे 1001 दीप प्रज्जवलित

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में बॉडर्र पर भी सेना के जवान अपने भगवान राम के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं. जैसलमेर से लगती भारत पाकिस्तान की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तनोट मातेश्वरी मंदिर परिसर में आज से रामचरित मानस का पाठ शुरू होने जा रहा है और 22 जनवरी को BSF के जवान माता तनोट राय मंदिर और घंटियाली माता मंदिर में 1001 दीप प्रज्वलित करेंगे. इसी के साथ मिष्ठान भी वितरित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

41 seconds ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

59 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago