देश

‘स्मृति ईरानी मदीना जा सकती हैं…’ कारी अबरार जमाल बोले- प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाऊंगा

Saharanpur qari abrar jamal invited ram mandir Inauguration: जमीयत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी अबरार जमाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें ऑनलाइन निमंत्रण भेजा है. देश के चार-पांच मुस्लिमों को न्योता भेजा गया है जिसमें वे भी शामिल हैं. शनिवार को उन्होंने सहारनपुर में मंदिर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने पर ट्रस्ट का शुक्रिया किया और उन्हें बधाई भी दी.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: आज रामलला की नगरी पहुंचेंगे 55 देशों से 100 VIP, विदेशी फूलों से सजा राम मंदिर, वायरल हुई भव्य और दिव्य अयोध्या की तस्वीरें

कारी सहारनपुर में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे इस दौरान जब उनसे राम मंदिर समारोह में जाने से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इस कार्यक्रम में जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब स्मृति ईरानी मदीना जा सकती है तो मैं अयोध्या क्यों नहीं जा सकता? अयोध्या एक धार्मिक जगह हैं. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने उन्हें फोन कर बताया कि आपको समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है इसके अलावा स्पीड पोस्ट के जरिए भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है.

मंदिर का विरोध दोगलापन

अयोध्या में बन रहे मंदिर को लेकर सवाल उठाने वालों पर उन्होंने कहा कि जब सभी मुसलमान कोर्ट के फैसले पर भरोसा करते हैं तो फिर परेशानी की क्या बात है? विरोध करना तो दोगलापन है. जमीयत उलेमा ए हिंद और ओवैसी के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि ओवैसी मुस्लिम समुदाय से आते हैं. जमीयत उलेमा मुसलमानों की सियासत करती है.

हमें आज तक खतरा नजर नहीं आया

अगर ये लोग अपने मंचों से यह कह देंगे कि मोदी सरकार में मुसलमान सुरक्षित है तो फिर इन लोगों की छतरी के नीचे कौन आएगा. इनकी दुकान तो सिर्फ इस बात पर ही चलती है कि सरकार आपको कच्चा चबा जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग इसी लिबास में आज भी घूम रहे हैं हमें तो आज तक इनकी सरकार में कोई खतरा नजर नहीं आया.

यह भी पढ़ेंः मैं अंधभक्त नहीं…उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से मिला राम मंदिर का न्योता, बोले- भाजपा का कार्यक्रम पर कब्जा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago