देश

पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को फरार होने से पहले ही दबोचा

अयोध्या  – अयोध्या पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. इस पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.अनुसूचित जाति (एससी) के एक व्यक्ति ने अयोध्या में दर्ज कराए गए अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित एक व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 10,000 रुपये का ईनाम रखा गया था. अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत वर्मा ने कहा कि मंगलवार को मुठभेड़ कैंट थाना क्षेत्र के तिल वाली मस्जिद के पास हुई.

पुलिस पर की फायरिंग

आरोपी का नाम निसार उर्फ राजू है जिसकी गतिविधियों कड़ी नजर रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की और रुकने के लिए कहने पर अपनी मोटर साइकिल बांधा रोड की ओर बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आरोपियों ने चलाई गईं दो गोलियां पुलिस वाहन को लगीं जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और फिर जवाबी फायरिंग की.

इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया

एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया  जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अयोध्या जिला अस्पताल ले जाया गया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसकी पिटाई भी की गई.अयोध्या कोतवाली थाना प्रभारी अश्विनी पांडे ने कहा कि प्राथमिकी आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 504 (अपमान करने), 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार की धारा 3/2 (5) के तहत दर्ज की गई थी.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

4 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

30 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

36 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

37 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

41 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

41 minutes ago