देश

आगरा में बीजेपी विधायक के बेटे की करतूत, महिला के साथ रेप और मारपीट का आरोप,जान से मारने की धमकी

आगरा – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पा रही है.सबसे खास बात ये कि आगरा की ये घटना बीजेपी से ही जुड़ी हुई है .इसमें नाम सामने आया है बीजेपी विधायक और उनके बेटे का. एक महिला ने विधायक के बेटे पर बलात्कार, मारपीट और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह छोटेलाल के बेटे की दोस्त है और 17 साल की उम्र से ही उसके आवास पर आती जाती थी.

विधायक के बेटे का फरेब

2003 में उसकी मुलाकात वर्मा से हुई. उसने दावा किया कि विधायक के बेटे ने उसे अपने आवास पर बुलाया, उसे शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया. वीडियो बनाया, जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की. उसने कथित तौर पर उस महिला से वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा.कुछ साल बाद, महिला ने दावा किया कि छोटे लाल के बेटे ने उससे एक मंदिर में शादी की थी और बाद में उसे कई बार गर्भपात के लिए मजबूर किया.

कागजात पर जबरन कराए दस्तखत

इसके बाद 2006 में जब वह जालंधर गई तो छोटेलाल ने अपने बेटे की शादी दूसरी लड़की से कर दी. उसने दावा किया कि उत्पीड़न जारी रहा और विधायक के बेटे ने उसे तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया.पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर वर्मा पर धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग को भड़काने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान), भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल में दोबारा शादी करना) और 328 (जहर देकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago