देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माफिया अतीक के भाई का गुर्गा लल्ला गद्दी गिरफ्तार, अब सद्दाम की तलाश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को एसओजी ने उसके वकील की मौजूदगी में बरेली से गिरफ्तार कर लिया है. लल्ला गद्दी के पकड़े जाने के बाद 6 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर चर्चा है कि एंकाउंटर से डर कर ही लल्ला ने अपने वकील के साथ मिलकर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर किया है.

वायरल वीडियो में साथ दिखाई दे रहा है कि उसका वकील और एक अन्य व्यक्ति के साथ एसओजी की टीम का एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है. माना यह भी जा रहा है कि लल्ला गद्दी ने तमाम संभावनाओं से बचने के लिए खुद ही अपने वकील की मदद से एसओजी के सामने सरेंडर कर दिया.

बता दें कि लल्ला गद्दी की अशरफ के साले सद्दाम से नजदीकी संबंध थे यही कारण रहा कि सद्दाम के कहने पर लल्ला ने उमेश पाल कांड के साजिशकर्ताओं को जेल में ही बिना पर्ची के अशरफ से मिलवाया था. बाद में इस कांड को प्रयागराज में भी अंजाम दिया गया था. पुलिस अशरफ से बिना पर्ची और फर्जी दस्तावेज से मुलाकात कराने के आरोप में 7 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को सद्दाम की तलाश है. सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद घटना के एक एक तार जुड़ जाने की उम्मीद है और जल्द ही हत्याकांड के अन्य फरार शूटर्स तक पुलिस के पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम के घर पर चला बुलडोजर, 25 दिन से है फरार

बता दें कि 24 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद सहित उसकी पत्नी, भाई, बेटे व गुर्गों पर मुकदमा दर्ज कराया था. इसी के साथ इस मामले में प्रयागराज पुलिस व एसटीएफ संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर हत्यारों को पकड़ने के लिए दिन-रात लगी हुई है तो वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण भी मोर्चा सम्भाले हुए हैं और अतीक के गुर्गों के अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी रखे हैं. अभी तक अतीक के चार गुर्गों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

18 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago